Movie prime

 द्रमुक अब कांग्रेस पर आगबबूला, विजय को समर्थन से नाराज

 

RNE Network.

पिछले दो दशक से द्रमुक व कांग्रेस के बीच एक मजबूत गठबन्धन है। मगर विधानसभा चुनाव के बाद दोनों के बीच दरार आ गयी है। द्रमुक को अब कांग्रेस के साथ बैठना भी गवारा नहीं है। तमिलनाडु की लड़ाई अब दिल्ली पहुंच गई है।
 

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबन्धन के साथी दल द्रमुक ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि सदन में उनके सांसदों के बैठने की व्यवस्था अलग की जाये। स्पीकर को लिखी चिट्ठी में द्रमुक ने कहा है कि कांग्रेस के साथ उनका गठबन्धन खत्म हो गया है। 
 

ऐसे में उनके सदस्यों का कांग्रेस के साथ बैठना उचित नहीं होगा। द्रमुक नेता कनिमोझी ने बदले हुए राजनीतिक हालात को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शुक्रवार 8 मई को चिट्ठी लिख बैठने की व्यवस्था का अनुरोध किया है। लोकसभा में डीएमके के कुल 22 सांसद है।

FROM AROUND THE WEB