RudraNewsExpress_Logo

मेरे सीएम बनने के नारे मत लगाओ, गलतफहमी होती है : गहलोत
 

Ashok Gehlot बोले : तीन बार सीएम बनना कम नहीं, चौथी बार के नारे मत लगाओ, ये हाई कमान तय करता है 
 
 

Rudra News Express Bikaner. 

"

p

राजस्थान का मुख्यमंत्री कैसा हो-अशोक गहलोत जैसा हो" नारों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समर्थकों को नसीहत दी है की ऐसे नारे मत लगाओ। बीकानेर के नाल गांव में पंचायत चुनाव की सभा में उमड़ी भीड़ के नारों पर गहलोत ने ये बात कही। उन्होंने निकाय चुनाव गुंडागर्दी कर जीतने का आरोप लगाया। कहा-इसका बदला कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत के साथ लो। 

तीन बार सीएम कम नहीं, बस, सरकार लाओ : 

नारों के बीच गहलोत हलके-फुलके अंदाज में बोले "मुझे जनता का प्यार मिला। तीन बार मुख्यमंत्री रहा। तीन बार सीएम रहना काम होता है क्या। आप चौथी बार सीएम का नारा मत लगाओ, बस कांग्रेस की सरकार लाओ। सीएम कौन बनेगा यह आलाकमान तय करता है। आपके इस तरह नारा लगाने से कई बार गलतफहमियां पैदा हो जाती है।" गहलोत ने इस दौरान हाई कमान के तौर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी आदि का नाम लिया और कहा मुझे उन्होंने मौका दिया। 

दरअसल अशोक गहलोत मंगलवार को बीकानेर के नाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की ओर से बुलाई गई इस सभा में मंच पर पूर्व मंत्री बी डी कल्ला भी मौजूद रहे। सभा में उमड़ी भीड़ के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। 

p

निकायों की गुंडागर्दी का बदला पंचायत चुनाव में : 

पंचायत चुनाव को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए गहलोत ने कहा कि निकाय चुनावों में जो कुछ हुआ, उसका जवाब पंचायत चुनाव में दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निकाय चुनावों के दौरान गुंडागर्दी हुई और पुलिस के जरिए लोगों को उठाया गया। गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव में विशेष रुचि लें, कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताएं और प्रधान-प्रमुख बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं की परीक्षा है कि वे आपसी मेल-मिलाप और समन्वय के साथ चुनाव कैसे जीतते हैं।

p


 

अकाल सिर पर, चारे-पानी का इंतजाम नहीं, नरेगा को ठीक करो : 
बड़ा भयंकर अकाल सामने दिख रहा है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल से आग्रह करता हूँ की बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, सिरोही जैसे जिलों में अकाल की स्थिति है। अभी से चारे-पानी और रोजगार का इंतजाम नहीं किया तो हालात विकट होंगे। मैं सीएम था तब लगातार अकाल के बावजूद लोगों को ढूंढ-ढूंढकर अनाज दिया। 

वसुंधरा ने कहा अशोक गहलोत भीख मांग रहा है : 

वसुंधरा राजे ने कहा, अशोक गहलोत कटोरा लेकर दिल्ली में भीख मांग रहा है। मैंने कहा-राजस्थान के लिए भीख मांगने में मुझे कोई शर्म नहीं। कोविड में किसी को भूखा नहीं रहने दिया। दवाई-इलाज सभी बंदोबस्त किया। भजनलाल जी पाँच-छह दिन पहले बाड़मेर गए। कलेक्टर को कहा-काम शुरू करो। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। यमुना का पानी कागजों में ला रहे हैं। पंजाब से पानी ले नहीं पा रहे, 1994 में समझौता किया। आज तक पानी नहीं आया। अगर पानी ले आते हैं तो मैं सीएम के निवास पर जाकर माला पहनाऊँगा। 

 25 लाख का बीमा, मुफ्त इलाज योजनाएं कमजोर कर दीं : 

गहलोत ने अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र कर कहा , 25 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा, मुफ्त दवाइयों, जांच और एमआरआई जैसी सुविधाओं के माध्यम से आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया था। हार्ट, किडनी और घुटनों के ऑपरेशन जैसी महंगी चिकित्सा सुविधाओं का खर्च आम परिवारों के लिए बड़ी चुनौती होता है। मौजूदा सरकार ने इन योजनाओं को कमजोर किया है।

सोलर से खेजड़ी बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ : 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पश्चिमी राजस्थान के खेजड़ी आंदोलन मुद्दे को छुआ। बोले- सोलर कंपनियां खेजड़ी को बचाकर भी काम कर सकती हैं। अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत से पेड़ उखाड़े जाने की शिकायतें गंभीर हैं। सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन अच्छी बात है, लेकिन इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन जरूरी है। 

पीबीएम में मौतों पर ये बोले : 

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में महिलाओं के प्रसव और इलाज के दौरान संक्रमण से जुड़ी घटनाओं पर कहा, अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण और दवाइयों की गुणवत्ता पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। कोटा की घटनाओं का भी उल्लेख किया और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर सवाल उठाए।

कांग्रेस सरकार आई तो थैला योजना फिर आएगी : 

गहलोत ने कांग्रेस की सरकार बनने पर खाद्य सामग्री के थैले वाली योजना फिर शुरू करने का वादा किया। बोले-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी मैंने सुझाव दिया था कि थैले पर अपना फोटो लगवा लें, लेकिन योजना बंद नहीं करें। जनकल्याणकारी योजनाओं को राजनीतिक श्रेय के बजाय जनता के हित में जारी रखा जाना चाहिए। 

p

गोविंदराम की जमकर तारीफ : 

गोविंदराम होशियार है। मुझे कहा-आप आ रहे हो तो एक दिन पहले प्रत्याशियों के फॉर्म भरवा देंगे लेकिन मीटिंग करेंगे। आज मीटिंग में इतनी बड़ी संख्या में आप आए इसके लिया हृदय से आभारी हूँ।  गोविंदराम बोलने की कला जानते है। मैंने सीएम रहते हुए कहा, जो मांगोंगे वो मिलेगा और वह सब दिया। स्कूल, अस्पताल, पंचायत जो मांगा वो दिया।

FROM AROUND THE WEB