गहलोत-राजे ने सदन की कार्यवाही से बनाई दूरी, डोटासरा ने भी रखी विधानसभा सत्र से मानसून सत्र में दूरी
RNE Network.
प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे ने विधानसभा के मानसून सत्र की किसी भी बैठक में भागीदारी नहीं की। वे कार्यवाही में शामिल भी नहीं हुए।
दोनों पूर्व सीएम एक - एक दिन विधानसभा तो आए, लेकिन परिसर में विधायकों से मेल - मुलाकात करके चले गए। विधानसभा के बजट सत्र में भी गहलोत ने एक भी दिन बैठक में हिस्सा नहीं लिया, वहीं वसुंधरा राजे एक दिन सदन की बैठक में शामिल हुई थी।
गहलोत बुधवार को आये और करीब डेढ़ घन्टे विधानसभा परिसर में मौजूद रहे, लेकिन सदन के अंदर नहीं गए। बाद में मीडिया से वार्ता कर वापस लौट गए।
डोटासरा की दूरी:
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भी विधानसभा के मानसून सत्र से दूरी बनाए रखी। वे एक बार भी विधानसभा परिसर में भी नहीं आये। जबकि उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही पर पीसीसी में प्रेस कांफ्रेंस की। अध्यक्ष पर राजनीतिक हमला भी किया