RudraNewsExpress_Logo

डोटासरा-जूली 3 को बीकानेर में, डूडी की पुण्यतिथि पर जुटेगी कांग्रेस, संगठन-पंचायत चुनाव पर भी चर्चा

डूडी की पहली पुण्यतिथि पर बीकानेर में जुट रही कांग्रेस, क्या पंचायत चुनाव में संभाल पाएगी विरासत 

 

Rudra News Express Bikaner. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 3 अक्टूबर को बीकानेर आएंगे। दोनों नेता पूर्व सांसद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर लाल डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भी दोनों नेताओं के दौरे की जानकारी दी है।

3 अक्टूबर को रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि है। इस अवसर पर देहात कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डोटासरा और जूली इन कार्यक्रमों में शामिल होकर डूडी को श्रद्धांजलि देंगे।

दोनों नेताओं के बीकानेर दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ संगठन की गतिविधियों और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। हाल में हुए नगर निगम चुनाव में क्रॉस वोटिंग और उपमहापौर चुनाव को लेकर भी स्थानीय नेताओं से फीडबैक लिए जाने की बात सामने आई है।

रामेश्वर लाल डूडी का राजनीतिक सफर पंचायत स्तर से शुरू हुआ था। वे नोखा के प्रधान रहे, बीकानेर से लोकसभा सांसद चुने गए और बाद में राजस्थान विधानसभा के सदस्य तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। उनकी पत्नी सुशीला डूडी वर्तमान में नोखा से विधायक हैं।

डूडी का निधन 4 अक्टूबर 2025 को हुआ था। वे पूर्व सांसद और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। बीकानेर में प्रधान से लेकर जिला प्रमुख तक की जिम्मेदारी निभाई। अपने राजनीतिक जीवनकाल के 30 वर्षों में डूडी बीकानेर की पंचायत राजनीति के केंद्र में रहे। 

FROM AROUND THE WEB