Movie prime

आज थम जायेगा चुनाव प्रचार, मतदान 11 को, भाजपा - कांग्रेस के बड़े नेताओं ने डाल रखा है अंता में डेरा

 

RNE Network.

अंता विधानसभा सीट पर 11 नवम्बर को हो रहे उप चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा। मतगणना 14 नवम्बर को होगी।
ad1

भाजपा की तरफ से सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तो कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, सचिन पायलट, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। वहीं निर्दलीय नरेश मीणा की तरफ से पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुडा चुनाव संचालन कर रहे है। कल रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने रोड शो किया। आप सांसद संजय सिंह ने भी कल एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

FROM AROUND THE WEB