निर्वाचन आयुक्त कल करेंगे युवा मतदाताओं से संवाद, पंचायत - निकाय चुनाव को लेकर यह संवाद हो रहा है
Updated: Aug 6, 2026, 10:17 IST
RNE Network.
देश में सर्वाधिक युवा मतदाता है और इन पर ही हर चुनाव में मतदान का प्रतिशत निर्भर रहता है। इस युवा वर्ग में मतदान के लिए विशेष जागरूकता के प्रयास आरम्भ किये गए हैं ताकि हर चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर रहे।
पंचायत - निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे श्रीराधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर , जयपुर में युवाओं से संवाद करेंगे। राज्य में यह पहला अवसर होगा कि जब राज्य निर्वाचन आयुक्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, मतदाता जागरूकता तथा मतदान के महत्त्व पर संवाद करेंगे।

