Movie prime

दिल्ली में सांसद भी चेन स्नेचरों से सुरक्षित नहीं है !!, मॉर्निंग वॉक कर रही सांसद के गले से चेन छीनी

 

RNE Network.

देश की राजनीति दिल्ली में आम आदमी की बात तो दूर अब देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद के सदस्य भी सुरक्षित नहीं है। हाईप्रोफाइल एरिया में भी एक चेन स्नेचर महिला सांसद के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। इस घटना से से ही स्तब्ध है।
 

ये चेन छिनने की घटना कांग्रेस की सांसद आर सुधा के साथ घटी है। कांग्रेस सांसद आर सुधा सोमवार सुबह चाणक्यपुरी के हाईप्रोफाइल एरिया में मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इस मॉर्निंग वॉक के दौरान ही वह चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। घटना सुबह करीब 6.15 बजे हुई। सांसद सुधा ने इस घटना की जानकारी पत्र लिखकर गृहमन्त्री अमित शाह को दी है।