मंत्रियों दिलावर व नागर को भाजपा ने नहीं दी जिम्मेवारी, जबकि दोनों मंत्रियों का पैतृक जिला बारां ही है
Updated: Oct 30, 2025, 08:07 IST
RNE Network.
अंता विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। उसके बाद दोनों ने ही चुनाव समितियों की भी घोषणा कर दी। भाजपा के इन दोनों सूचियों से उन दो मंत्रियों के नाम गायब है जो कोटा संभाग से आते है। यही नहीं, इन दोनों मंत्रियों का पैतृक जिला बारां है।
इन दोनों मंत्रियों को चुनाव की कोई जिम्मेदारी नहीं दी गयी है। ये मंत्री है, पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर। मदन दिलावर तो अटरू विधानसभा क्षेत्र से 3 बार विधायक भी रह चुके है। लेकिन अभी तक भी प्रदेश भाजपा ने दोनों मंत्रियों को चुनाव की कोई जिम्मेवारी नहीं सौंपी है। इस बात की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा है।

