पूर्व सीएम ने बंगला खाली करने के लिए मोहलत मांगी, कहा, एक महीनें में सरकारी बंगला खाली कर दूंगी
RNE Network.
बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री व लालू यादव की धर्मपत्नी राबड़ी देवी के सरकारी बंगले का मामला अब हल होता नजर आ रहा है। बिहार सरकार ने बंगला खाली कराने का नोटिस राबड़ी देवी को दिया तो आरजेडी के विधायक व नेता भड़क गए। कई दिनों तक सरकारी आवास के बाहर धरना लगाकर बैठे रहे। बंगला खाली न करने की जिद पर अड़े थे।
राबड़ी देवी भी गुस्से में थी और बिहार सरकार पर आरजेडी की तरफ से गम्भीर आरोप भी लगाए गए। गुस्से में एक बार तो राबड़ी देवी ने यहां तक कह दिया कि यह बंगला में खाली नहीं करूंगी। मगर बिहार सरकार राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने के लिए अड़ी रही। अब राबड़ी देवी ने मोहलत मांगी है।
जिससे लगता है बंगला खाली करने का विवाद अब सुलझ जाएगा। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए पूर्व मुखगमन्त्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार से एक महीनें की मोहलत और मांगी है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की सेहत का हवाला देते हुए कहा कि नए आवास 39 हार्डिंग रोड में किचन हॉल का काम बाकी है।

