Movie prime

फडणवीस बोले, अगले पांच साल महाराष्ट्र में ही रहूंगा, फडणवीस का नाम चल रहा था भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया है कि वे आने वाले पांच साल तक महाराष्ट्र में ही रहेंगे और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। एक मीडिया संस्थान के मुंबई में हुए कार्यक्रम में उन्होंने यह स्पष्टीकरण दिया।
 

भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा, इसको लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल तो डेढ़ साल पहले ही खत्म हो चुका है और उन्हें फिलहाल विस्तार दिया गया है। लेकिन पार्टी को अभी तक नया अध्यक्ष नहीं मिला है।
 

इस बीच कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे है, जिनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। अब इसी मसले पर फडणवीस ने मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में अपनी बात रखी है।

FROM AROUND THE WEB