RudraNewsExpress_Logo

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास समेत कई पर एफआईआर दर्ज

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) के संस्थापक अभिजीत दिपके व प्रवक्ता सौरव दास सहित अन्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये सभी उस आंदोलन का हिस्सा है जो जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के बाद हुआ था। उस आंदोलन में छात्रों व सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।
 

सीजेपी के आंदोलन के दबाव के चलते ही सरकार को शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा था। उसके बाद ही वह आंदोलन समाप्त हुआ था। आंदोलन की समाप्ति के बाद कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है, अब भी लगातार अलग अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज हो रही है।
 

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके व प्रवक्ता सौरव दास और अन्य के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले इंफ्लुएंसर फैजल अंसारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि दिपके के समर्थकों ने पुणे व ओरंगाबाद में उस पर हमला किया।

FROM AROUND THE WEB