Movie prime

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार पर एफआइआर दर्ज हुई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी है मजूमदार, कोलकाता में दर्ज हुआ मुकदमा

 

RNE Network.

भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ यह एफआइआर कोलकाता में दर्ज की गई है। बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी व भाजपा के बीच लगातार टकराहट चलती ही रहती है।
 

मजूमदार के खिलाफ कोलकाता में एफआइआर दर्ज की गई है। उन पर पश्चिम बंगाल की कानून - व्यवस्था की तुलना कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी से करने का आरोप है। सोनागाछी की एक सेक्स वर्कर ने एफआइआर में केंद्रीय मंत्री मजूमदार पर सेक्स वर्कर का अपमान करने का भी आरोप लगाया।