सपा सांसद इकरा पर एफआईआर दर्ज, सड़क जाम और हंगामे के आरोप में मामला दर्ज हुआ
May 23, 2026, 10:39 IST
RNE Network.
देश की चर्चित महिला सांसद, फायर ब्रांड नेता व समाजवादी पार्टी की मुखर वक्ता इकरा हसब पर सहारनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में उनके साथ कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।
सहारनपुर डीआईजी दफ्तर के बाहर सड़क जाम और हंगामे के मामले में सपा सांसद इकरा हसन समेत 32 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि इस दौरान सरकारी कामकाज में बाधा डाली गई, सार्वजनिक रास्ता रोका गया और निषेद्याज्ञा का उल्लंघन भी किया गया।
वहीं सोशल मीडिया पर इकरा हुसैन के उस समय के वीडियो वायरल है जिज़में उन्होंने कहा है कि वे एक पीड़ित मां की फरियाद लेकर आईजी के पास आई है, जिसके बेटे की हत्या हो गयी। पुलिस ने फिर भी सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

