तेज प्रताप यादव पर एफआईआर दर्ज, कोर्ट के आदेश पर पटना में मामला दर्ज
RNE Network.
आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। उनके खिलाफ पटना में एक एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। विदित रहे कि तेज प्रताप यादव अब घरेलू विवाद के बाद अलग रहते हैं। लालू यादव व राबड़ी देवी के साथ नहीं रहते हैं।
तेज प्रताप विधानसभा चुनाव के समय आरजेडी भी छोड़ दी और अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया था, जिसके वे स्वयं अध्यक्ष है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार भी उतारे मगर तेज प्रताप सहित सभी उम्मीदवार चुनाव हार गये।
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष व लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि तेज प्रताप ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के घर में जबरन घुसने की कोशिश की। अनुष्का के भाई आकाश ने एफआईआर दर्ज कराई है।

