Movie prime

पहले गहलोत, अब राजे पहुंची सदन में, राजे ने ढाई घन्टे कार्यवाही में भी भाग लिया

 

RNE Network.

एक अरसे से राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे विधानसभा की कार्यवाही में बैठे हुए दिखाई दिए। दोनों एक दिन नहीं अलग अलग दिन सदन में बैठे हुए दिखे।
 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को सदन में आये। उस दिन 5 साल बनाम 2 साल पर चर्चा प्रस्तावित थी। गहलोत उस दिन सदन में दिखे।
ad222

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मंगलवार को विधानसभा पहुंची। भाजपा के कई विधायकों ने राजे का विधानसभा आने पर स्वागत किया। राजे शाम को करीब 5 बजे विधानसभा पहुंची और ढाई घन्टे तक रही। बीस मिनट तक सदन की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया।

FROM AROUND THE WEB