Movie prime

कर्नाटक के पूर्व सीएम ने 2028 के चुनाव को लेकर की घोषणा

 

RNE Network.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कल ' एक्स ' प्लेटफार्म पर एक भावुक पोस्ट कर घोषणा की कि वह वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 
 

इसके लिए उन्होंने राजनीति में बढ़ते भ्रस्टाचार को भी मुख्य कारण बताया। उन्होंने लिखा कि अब मैं 79 साल का हो गया हूँ। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है। 
 

उनका कहना है कि तब तक मैं 81 - 82 साल का हो जाऊंगा। मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही, जैसी पहले हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि मैं सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा और जनता के सुख - दुःख की आवाज उठाता रहूंगा। आज की राजनीति पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। ऐसा लगता है कि ईमानदार राजनीति का अब कोई वजूद नहीं बचा है।

FROM AROUND THE WEB