Movie prime

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने छोड़ा सरकारी घर, पहुँचे चौटाला के फार्महाउस

 

RNE Network.

उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से जगदीप धनकड़ सार्वजनिक रूप से नजर ही नहीं आये थे। विपक्ष लगातार सवाल कर रहा था  कि धनकड़ कहां है ? धनकड़ बोल क्यों नहीं रहे ? किसी से मिल क्यों नहीं रहे ? विपक्ष के इन हमलों पर सत्ता पक्ष चुप था। भाजपा के नेता कुछ भी नहीं बोल रहे थे।
 

आखिर कल सोमवार को पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ लगभग 1 महीनें बाद नजर आ गए। कल उन्होंने अपना सरकारी उप राष्ट्रपति आवास भी खाली कर दिया। 74 वर्षीय धनकड़ ने 21 जुलाई को उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था और उसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से एक जगह भी नजर नहीं आये थे। सोमवार को उप राष्ट्रपति आवास के बाहर धनकड़ की झलक दिखी। 
 

इस बीच उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस विधायक रहते समय की पेंशन के लिए अर्जी जरूर दी थी। कल धनकड़ सरकारी आवास खाली कर इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला के निजी फॉर्म हाउस में रहने के लिए चले गए। सोमवार को उन्होंने डेंटिस्ट से भी मुलाकात की। धनकड़ चंडीगढ़ के छतरपुर के गदाईपुर इलाके में चौटाला के निजी फॉर्म हाउस में रहने चले गए है।