Movie prime

चार मोर्चा अध्यक्ष नये बनेंगे, पद खाली हुए, मोर्चों की नई टीम भी शीघ्र बनेगी, कवायद शुरू

 

RNE Network.

भाजपा में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद अब पार्टी के 4 मोर्चो के अध्यक्ष के पद रिक्त हो गए है। इन मोर्चा अध्यक्षों को अलग दायित्त्व मिल गया है। इस कारण मोर्चों का अध्यक्ष नये लोगों को बनाया जायेगा।
 

अब चार मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद खाली हुए है। महिला मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा व किसान मोर्चा के पद खाली हुए है। भाजपा में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू है। इस वजह से ही इन मोर्चा अध्यक्षों के पद खाली माने जा रहे है।
 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी अब जिलाध्यक्ष बन चुकी है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी अब केंद्र सरकार में मंत्री है। एसटी मोर्चा अध्यक्ष नारायण मीणा को प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद मिल गया है तो एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बन गए है।

FROM AROUND THE WEB