Movie prime

गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत

 
RNE Bikaner. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी प्रतिमा स्थल गांधी पार्क में स्मरण सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गय। गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने दोनों ही महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन हमे हमारे जीवन को कैसे संतुलित करना है सिखलता है। महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत अंग्रेजी दासता से भारत को ना सिर्फ मुक्त करवाया बल्कि उस वक्त फैले वैमनस्य को सबसे पहले सर्व धर्म समभाव का अनुसरण करते एक माला के मोती के रूप में पिरोने का कार्य किया। लाल बहादुर शास्त्री देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने "जय जवान और जय किसान" का नारा देते हुए हरित क्रांति की तरफ कदम उठाए। गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म और उसी दिन लाल बहादुर शास्त्री का जन्म एक बहुत ही सुखद संयोग है। दोनों ही व्यक्ति देश में अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले रहे हैं। हमे उनके जीवन दर्शन को अधिकतम लोगो के समक्ष ले जाना होगा ताकि नई पीढ़ी इनको समझ सके। गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत प्रदेश कांग्रेस महसचिव जिया उर रहमान आरिफ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि का अनुसरण करते हुए आज सबको पुनः टुकड़ों में बंट रहे भारत को जोड़ने का कार्य करना है। गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, शहजाद भुट्टा, जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, शहर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने भी विचार रखे। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि इस मौके पर "वैष्णव जन ते तैने कहिये, रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत ये रहे मौजूद :  देहात कांग्रेस प्रवक्ता पूनमचंद भांभू, उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, सांगीलाल वर्मा,हरिप्रकाश वाल्मिकी अंबाराम इनखीया,पट्टू जोशी, महासचिव डॉ.पी.के.सरीन, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, तोलाराम सियाग,करणीसिंह राजपुरोहित, इकबाल मलवान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला पंचारिया, हबीबा चौधरी, एडवोकेट जितेंद्र नायक, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, सीता रामावत,अकरम सममा, हाजिर खान, बीरजाराम भील, मनोज कुमार व्यास,पूनमचंद नायक, फुसराम नायक, रमेश कुमार नागल, विकास चौधरी, महिपाल सारस्वत, मुकेश जोशी, प्रवक्ता अनिल सारडा, अभिषेक पंवार, मनीष गौड़ सहित कांग्रेस जन ने संबोधित किया। गांधी-शास्त्री जीवन के मार्गदर्शक, युगपुरुष के रूप में पूजनीय : यशपाल गहलोत