Movie prime

Gehlot's statement on Dhankad's resignation

 

RNE Bikaner.
क्या उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें खूब डराया-धमकाया गया? यह सवाल उठ रहा है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान के बाद।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत में इस आशंका का जिक्र किया। धनकड़ के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर गहलोत बोले, हाउस के अंदर और बाहर, कांग्रेस नेताओं की भी उनसे शिकायत हो सकती है। यह अपनी जगह है लेकिन जिस प्रकार से उनका इस्तीफा मांगा गया या फिर ऐसा माहौल बना दिया गया कि दबाव में इस्तीफा दे दिया उसकी मीडिया  में तरह-तरह की कहानियां सुनते रहते हैं। यह अच्छा नहीं हुआ। जिस प्रकार का तरीका अपनाया गया। डरा-धमकाकर और पता नहीं क्या-क्या कहकर उनका इस्तीफा दिलाया गया है। सच्चाई वे ही बताएंगे।
ये जो घटना हुई है संविधान पद का प्रोटोकॉल नंबर दो उपराष्ट्रपति है। उनके इस्तीफे के लिए जिस तरह स्वास्थ्य के कारण बताए गए हैं उस पर देश को भरोसा नहीं हो रहा है। उनका स्वास्थ्य ठीक है। शाम तक मीटिंग ले रहे थे। अचानक जो हुआ है उसको लेकर राजस्थान के लोगों को ज्यादा दुख है। वे हाउस के अंदर और बाहर किसान की बात करते थे। इसलिए राजस्थान के लोगों को ज्यादा दुख होना स्वाभाविक है।
गौरतलब है कि गहलोत बुधवार को संविधान बचाओ रैली सहित अन्य कार्यक्रमों मंे शिकरत करने बीकानेर आये। इस दौरान संविधान बचाओ रैली में उन्होंने भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इन्हें तानाशाही सरकारें बताते हुए कहा, जो सरकार की आलोचना करे और देशद्रोही करार दिया जाता है।

स्वागत में उमड़े नेता-कार्यकर्ता:
इससे पहले सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गहलोत के स्वागत में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं-नेताओं की भीड़ उमड़ी। पूर्वमंत्री बी.डी.कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, भंवरसिंह भाटी, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, राहुल जादू संगत, नितिन वत्सस, मार्शल प्रहलादसिंह, मकसूद अहमद आदि नेताओं ने स्टेशन से लेकर सर्किट हाउस और सभा तक अलग-अलग मौकों पर गहलोत का अभिवादन किया।

कार्यकर्ता को धकेलने का वीडियो वायरल:
रेलवे स्टेशन पर स्वागत में उमड़े युवा कार्यकर्ताओं में गहलोत के साथ सेल्फी लेने का जोश दिखा। इस दौरान हर कदम पर आगे आ रहे कार्यकर्ताओं से गहलोत एकबारगी असहज हो गयो। उन्हांेने एक युवा कार्यकर्ता को धकेल दिया। गहलोत का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर विपक्ष खासतौर पर भाजपा नेता और गहलोत विरोधी जमकर चुटकियां ले रहे हैं।