Governer Appoint : अशीम घोष हरियाणा, गजपति राजू गोवा के राज्यपाल, कविंदर गुप्ता लद्दाख के उपराज्यपाल
RNE New Delhi
एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। लद्दाख के उप राज्यपाल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इसके साथ ही कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।
इसके साथ ही दो और नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इनमें पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति ने प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया। पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया। कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
ये सभी नियुक्तियां राज्यपाल/उपराज्यपाल के संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।