वायरल ऑडियो मामले में गोविंद मेघवाल पीसीसी में तलब, पीसीसी ने गोविंद मेघवाल को जवाब देने के लिए 11 को बुलाया
May 8, 2026, 08:11 IST
RNE Network.
वायरल ऑडियो मामले में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल को जवाब के लिए पीसीसी ने तलब किया है। पीसीसी ने 11मई को जवाब देने के लिए मेघवाल को बुलाया है। बीकानेर कांग्रेस में उस वायरल ऑडियो के बाद घमासान मचा हुआ है। डूडी समर्थक व गोविंद मेघवाल समर्थक आमने सामने है।
दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी वार प्रतिवार चल रहा है। इस टकराहट के मध्य पीसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल की शिकायत के बाद प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी सक्रिय हुई है। मामले की जांच कर रही कमेटी ने गोविंद मेघवाल को तलब किया है।
अनुशासन कमेटी ने गोविंद मेघवाल को अपना पक्ष रखने के लिए 11 मई को बुलाया है। विवादित ऑडियो इस निर्णय के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आलाकमान के पास भी यह मामला पहुंचा हुआ है।

