भाजपा कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा हेतु दिशा-निर्देश
RNE Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला द्वारा शुक्रवार को पब्लिक पार्क स्थित संभाग कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की, वहीं प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में रतनगढ़ के पूर्व विधायक एवं अभियान प्रभारी अभिनेष महर्षि उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गीत से कार्यशाला की शुरुआत हुई। जिलामहामंत्री कौशल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आगामी 10 अगस्त को सभी मंडलों में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं और 11-13 अगस्त तक निकलने वाली तिरंगा यात्राओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
जिला प्रभारी अभिनेष महर्षि ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर शहर जिला में अनुशासित एवं प्रेरणादायक आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी जोश के साथ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा।
जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने जानकारी दी कि प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन तय है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, निवर्तमान महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुमताज़ अली भाटी, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, किशन मोदी, सोहन प्रजापत, धर्मेंद्र सोलंकी, झमकू देवी, सुनीता हटीला, किशन चौधरी सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।