राहुल के साथ हनुमान बेनीवाल भी, सरकार को डर क्यों, 11 सांसदों के निलंबन को नागौर सांसद ने अनुचित ठहराया
Feb 4, 2026, 13:51 IST
RNE Network.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने देने की बात का विरोध सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी किया है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राहुल गांधी के पक्ष में बोलते हुए कहा कि सरकार को उन्हें अपनी बात कहने देना चाहिए। आखिर सरकार उनके बोलने से डरी हुई क्यों है। विपक्ष के नेता के अपने अधिकार है, उनको बोलने से रोकना लोकतांत्रिक नहीं।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक साथ 11 सांसदों के निलंबन का भी विरोध किया है। सांसदों के निलंबन को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि सांसद अगर संसद में नहीं बोलेगा तो कहां बोलेगा, अपने घर में तो बोलने से रहा। सरकार के रवैये की हनुमान बेनीवाल ने आलोचना की।

