Movie prime

हरलाल सहारण को फर्जी मार्कशीट मामले में कोर्ट से बड़ी राहत

 

RNE Network.

बहुचर्चित फर्जी मार्कशीट के एक मामले में चूरू से भाजपा के विधायक हरलाल सहारण को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस प्रकरण में उनकी विधानसभा सदस्यता पर तलवार लटकी हुई थी। विपक्षी दल  कांग्रेस भी लगातार इस मामले पर बोल रही थी। यह मामला कोर्ट पहुंचा हुआ था।
 

इस बहुचर्चित फर्जी मार्कशीट मामले में सरदारशहर के एसीजेएम न्यायालय ने चूरू विधायक हरलाल सहारण को वर्ष 2019 से चल रहे प्रकरण में दोषमुक्त कर दिया है।

प्रकरण के अनुसार, विधायक सहारण ने सन 2015 में जिला परिषद चूरू के वार्ड संख्या 16 से चुनाव लड़ते समय स्वयं को दसवीं पास बताते हुए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की मार्कशीट व प्रमाण पत्र पेश किया था।

FROM AROUND THE WEB