Haryana Congress Breaking News : हरियाणा में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्यवाही, क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायक निलंबित
Apr 16, 2026, 17:17 IST
RNE, NETWORK.
कांग्रेस ने आज हरियाणा में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अपने 5 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इन पांचों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार कर्मवीर सिंह के खिलाफ मतदान किया था। हालांकि वे फिर भी 1 वोट से चुनाव जीत गये।
कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा प्रभारी वी के हरिप्रसाद व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रिपोर्ट पर विधायक शैली चौधरी, रेनू बाली, मो इलियास, मो इसराइल व जरनैल सिंह को निलंबित कर दिया। आज ही निर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर ने सदस्य के रूप में शपथ ली है।

