Movie prime

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने संजय भाटिया को उतारा, कुलदीप विश्नोई को झटका

 

RNE Network.

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आये कुलदीप विश्नोई को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में भाजपा एक सीट जीतने की स्थिति में है और उसके लिए पार्टी ने संजय भाटिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
 

भाटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए करनाल की लोकसभा सीट खाली की थी, उसकी क्षतिपूर्ति राज्यसभा की सीट से की जा रही है। खट्टर आरम्भ से ही उनको उम्मीदवार बनाने की कोशिश में लगे थे। केंद्रीय नेतृत्त्व को उन्होंने भाटिया के लिए राजी भी कर लिया।
 

कुलदीप रहे खाली हाथ:
 

इस प्रक्रिया में दिग्गज विश्नोई नेता व भजनलाल के सुपुत्र कुलदीप विश्नोई को खाली हाथ रहना पड़ा है। कुलदीप पर कांग्रेस विधायक होते हुए भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप था।
 

उस चुनाव में पर्याप्त विधायक होते हुए भी कांग्रेस उम्मीदवार हार गया। कुलदीप फिर भाजपा में शामिल हो गए। अपने परिवार की परंपरागत आदमपुर सीट से बेटे को भाजपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ाया, मगर वे जीत नहीं सके।
 

कांग्रेस की नजरें अशोक तंवर पर:
 

कांग्रेस के पास एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए पूरे विधायक है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव के समय फिर से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी करने वाले अशोक तंवर को उम्मीदवार बना सकती है।

FROM AROUND THE WEB