Movie prime

अभिनव राजस्थान पार्टी संस्थापक अशोक चौधरी भाजपा में शामिल, खींवसर उप चुनाव के समय भी आ गए थे भाजपा की मदद में

 

RNE Network.

अभिनव राजस्थान पार्टी के संस्थापक अशोक चौधरी ने आखिरकार कल भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम ही लिया। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। कल शनिवार को इन चर्चाओं की पुष्टि हुई जब वे भाजपा में  विधिवत रूप से शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 

अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना की मॉनिटरिंग तथा किसानों को समय पर मुआवजा दिलाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए है। उन्होंने खींवसर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में भी सक्रिय सहयोग दिया था।