सीएम विजय के तलाक मामले में सुनवाई टली, फैमेली कोर्ट में दोनों व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए
Jun 16, 2026, 08:25 IST
RNE Network.
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री व टीवीके के सुप्रीमो विजय थलापति व उनकी पत्नी के मध्य चल रहे तलाक के मामले में सुनवाई एक बार फिर टल गई है। विजय थलापति का तलाक का यह मामला उनके सरकार में आने और मुख्यमंत्री बनने से पहले का है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले की सुनवाई एक बार फिर स्थगित हो गयी है। फैमिली कोर्ट में दोनों व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए, जबकि उनके वकील उपस्थित रहे। इस वजह से तलाक के मामले की सुनवाई को टाल दिया गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

