Movie prime

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में सुनवाई पूरी, एक जनसभा में अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है यह मामला

 

RNE Network.

कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में चल रहे एक फैसले में सुनवाई पूरी हो गयी है। कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुनाया नहीं, रिजर्व रख लिया। इस फैसले को बाद में सुनाया जायेगा।
 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सुनवाई पूरी हो गयी है। एमपी - एमएलए कोर्ट ने फैसला 2 मई तक सुरक्षित रख लिया है। यह मामला 2018 में दिए गए राहुल गांधी के एक कथित बयान से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार उन्होंने एक जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर असपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

FROM AROUND THE WEB