Movie prime

असम में हेमंत बिसवा सरमा 12 को लेंगे सीएम की शपथ, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे

 

RNE Network.

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। फिलहाल नई सरकार गठित होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा और इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। मोदी के अलावा भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार लगातार तीसरी बार हेमंत बिसवा सरमा को ही मुख्यमंत्री का पद मिलने की संभावना है। हेमंत बिसवा ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद एक बार फिर से राज्य की जनता का धन्यवाद दिया है।

FROM AROUND THE WEB