Movie prime

गृह मंत्री शाह पहुंच रहे हैं आज अचानक से बिहार, नीतीश जा सकते है राज्यसभा में, बेटे को मिलेगा डिप्टी सीएम ओहदा

सीएम भाजपा से बनने की संभावना
 
 

मधु आचार्य ' आशावादी '
d

RNE Special.
 

बिहार की राजनीति में आज किसी बड़े खेल के होने की संभावना है। कल से बिहार की राजनीति में पर्दे के पीछे काफी उथल पुथल चल रही है। जेडीयू ने अपना एक उम्मीदवार राज्यसभा के लिए घोषित कर दिया, मगर एक सीट पर अब भी नाम घोषित नहीं किया गया है। 

आज राज्यसभा के लिए नामांकन का अंतिम दिन है, इस कारण हाईवोल्टेज ड्रामे से पर्दा उठने की संभावना है। बिहार में 3 दिन से अभी तो पर्दे के पीछे ही हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा था मगर अब उस ड्रामे के सार्वजनिक होने के आसार बन गए है। 

निशांत या नीतीश, यक्ष प्रश्न ?

राज्यसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही यह हाईवोल्टेज ड्रामा आरम्भ हो गया था। हालांकि इसकी स्क्रिप्ट तो विधानसभा चुनाव के समय से ही लिखी जानी आरम्भ हो गयी थी। मगर फ्लोर पर यह ड्रामा अब आया है जब राज्यसभा चुनाव घोषित हुए है और राजनीति शुरू हुई है।

 

जेडीयू ने एक सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया मगर दूसरी सीट के लिए नाम होल्ड कर लिया। वहीं से सस्पेंस शुरू हुआ। पहले यह बात राजनीतिक गलियारों में चली कि इस सीट पर नीतीश के सुपुत्र निशांत को उम्मीदवार बनाया जायेगा। यह उनकी राजनीति में एंट्री होगी। निशांत के नाम को लगभग तय माना जा रहा था।
d

कल से अचानक पोलिटिकल ड्रामे में ट्विस्ट आया। बात हवा में उछली कि निशांत नहीं, खुद नीतीश राज्यसभा में जाएंगे और बेटे निशांत को राज्य की राजनीति में उतारेंगे। इस बात के बाद से ही नये राजनीतिक समीकरण बनने लगे और ड्रामा हाईवोल्टेज हो गया। अब आज ये तय होगा कि राज्यसभा में नीतीश जायेंगे या निशांत ? क्योंकि आज नामांकन का अंतिम दिन है।

नीतीश को करना होगा  समझौता:

यदि बेटे निशांत को राज्य की राजनीति में उतारना है तो नीतीश को बड़ा राजनीतिक समझौता करना पड़ेगा। उसकी स्क्रिप्ट भी भाजपा ने पहले से ही लिखी हुई है। भाजपा अपनी वर्षों पुरानी ईच्छा को पूरा करने के प्रयास करेगी।

निशांत को राज्य की राजनीति में लाने के लिए नीतीश को सीएम पद भाजपा को देना होगा। बदले में जेडीयू को 2 डिप्टी सीएम मिलेंगे। उन में से एक नीतीश के बेटे निशांत होंगे।

शाह आज बिहार में:

बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार पहुंच रहे है। उनका यूं आना इस संभावना को तो जगाता ही है कि आज बिहार में कुछ खास होना है। क्या होगा, उसका कुछ घन्टो में ही पता चल जाएगा।

r

FROM AROUND THE WEB