Movie prime

अमित शाह बोले, कार्यकर्ता के लिए पद से महत्त्वपूर्ण देश है, गृह मंत्री शाह ने ने प्रधान के इस्तीफे पर दी पहली प्रतिक्रिया

 

RNE Network.

आमतौर पर खामोश रहकर एक्शन करने वाले देश के गृह मंत्री अमित शाह किसी भी घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया देने से बचते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान 36 दिनों में भी वे कुछ नहीं बोले थे।
 

आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ तो भी घन्टो चुप रहे। देर रात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पत्र को शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओ के लिए पद से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढी और विद्यार्थी है। धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।
 

अमित शाह ने आगे कहा है कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।

FROM AROUND THE WEB