अमित शाह का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू होगा, आज रात 10 .20 पर बीकानेर पहुंचेंगे गृहमन्त्री अमित शाह
May 25, 2026, 09:07 IST
RNE Network.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बीकानेर दौरा आज सोमवार से आरम्भ होगा। दौरे के दौरान वे भारत - पाक सीमा पर स्थित सांचु बॉर्डर पहुंचकर जवानों से संवाद करेंगे और सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह सोमवार रात 10.20 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीधे वे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बीकानेर पहुंचकर उनकी अगवानी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह शाम 6.25 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

