Movie prime

बंगाल में पुजारियों - मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया, चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ममता का निर्णय

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल में राज्य सरकार ने पुजारियों व मुअज्जिनों का मानदेय 500 रुपये बढ़ा दिया है। आज चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। मगर चुनावों की तारीख का ऐलान होने से सवा घन्टे पहले पुजारियों और मुअज्जिनों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने का निर्णय पश्चिम बंगाल की सरकार ने कर लिया।

पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों व मुअज्जिनों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने की जानकारी चुनाव तारीखों की घोषणा के सवा घन्टे पहले ट्वीट करके दी। नये निर्णय के बाद अब बंगाल के पुजारियों व मुअज्जिनों को प्रतिमाह 1500 रुपये के स्थान पर 2000 रुपये मानदेय मिला करेगा।

FROM AROUND THE WEB