Movie prime

मरते दम तक दीदी के साथ रहूंगा मैं, टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने मीडिया के सामने खुलकर कहा

 

RNE Network.

एक तरफ जहां सांसदों के एक धड़े ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को छोड़ एनडीए का साथ देने का निर्णय लिया है, वहीं अब भी कुछ सांसद खम ठोककर ममता दीदी के  साथ मजबूती से खड़ें है और खुलकर उनका साथ भी दे रहे हैं।
 

महुआ मोइत्रा, सयानी घोष, बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघन सिन्हा आदि के बाद अब कीर्ति आजाद ने भी खुलकर ममता बनर्जी के साथ खड़े होने की बात कही है। 
 

1983 में क्रिकेट का विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य, क्रिकेटर, बिहार के राजनीतिक परिवार से आने वाले टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद ने भी ममता दीदी के साथ रहने की बात कही है। कीर्ति आजाद ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं ममता दीदी के साथ खड़ा था, खड़ा हूं और मरते दम तक उनके साथ खड़ा रहूंगा।

FROM AROUND THE WEB