Movie prime

असम में कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, गौरव गोगोई को जोरहाट से उम्मीदवार बनाया गया

 

RNE Network.

चुनाव आयोग ने हालांकि अभी तक असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, मगर भाजपा व कांग्रेस अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस ने यहां चुनाव की कमान अपनी महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को दे रखी है। जिन्होंने एक सप्ताह पहले ही असम का दौरा किया था और उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई।

लोकसभा में विपक्ष के उप नेता व सांसद गौरव गोगोई को असम कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बना कांग्रेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे सीएम चेहरा होंगे। पार्टी उनके नेतृत्त्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 
 

चुनाव में पहली बाजी कांग्रेस ने मारी है। उसने कल अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 42 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए है। गौरव गोगोई सांसद है मगर उनको जोरहाट से विधानसभा का टिकट दिया गया है। जो इस बात का संकेत है कि वे ही असम में कांग्रेस के सीएम फेस होंगे।

FROM AROUND THE WEB