Movie prime

झारखंड में एनडीए जुटी अपने विधायक बचाने में, एनडीए विधायक होटल में शिफ्ट, कल होगा मतदान

 

RNE Network.

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गयी है। विपक्षी एनडीए विधायकों को रांची के एक होटल में शिफ्ट किया गया है। गठबंधन से जुड़े एक नेता ने भी इस जानकारी की पुष्टि की है। 
 

राज्य में दोनों सीटों के लिए कल 18 जून को मतदान होना है। एक सीट जेएमएम संस्थापक शिबू सोरेन के निधन और दूसरी सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म होने से खाली हुई है।
 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से पूछा गया कि क्या विधायक दो दिन होटल में रहेंगे, तो उन्होंने कहा हम बैठके करेंगे। मरांडी ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत का भरोसा जताया। मौजूदा नम्बरों के हिसाब से एनडीए के पास आंकड़ा नहीं है।

FROM AROUND THE WEB