पंजाब में बड़े राजनीतिक उलटफेर की शुरुआत, केंद्र सरकार ने आप सांसद राघव चड्ढा को जेड सुरक्षा दी
RNE Network.
कुछ दिन पहले यह राजनीतिक कयास लगाया जा रहा था कि पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है, क्योंकि एक साल बाद यहां विधानसभा चुनाव होने है।
इसकी शुरुआत उस दिन हो गयी जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटा दिया। उस दिन ये संकेत मिलने लग गए थे कि राघव अब भाजपा की तरफ जाने वाले है, केजरीवाल ने भी उनको उप नेता पद से हटाने के बाद यही आरोप लगाया था।
इस राजनीतिक उथल पुथल की कल पुष्टि भी हो गयी। कल पंजाब सरकार ने अचानक से राघव को अपनी सरकार की तरफ से दी गयी जेड प्लस केटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली।
इस खबर के सामने आने के कुछ देर बाद ही केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गयी। मौजूद खतरे की आशंका पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब, दोनों जगह उपलब्ध रहेगी।
उनकी सुरक्षा में अर्ध सैनिक बल तैनात किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जब तक औपचारिकता पूरी नहीं कर ली जाती तब तक दिल्ली पुलिस को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

