Movie prime

कांग्रेस महिला विधायकों के जवाब में भाजपा ने दिया कुमारी को उतारा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कैमरे तो और लगने चाहिए

 

RNE Network.

विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने के मामले में सत्ता व विपक्ष के मध्य विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले पर जहाँ सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली हमलावर हुए वहीं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने सदन के बाहर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर हमला बोला। डोटासरा ने देवनानी पर गम्भीर आरोप लगाये तो भाजपा की तरफ से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को आगे किया गया। उन्होंने डोटासरा जैसी भाषा मे ही उन पर आरोप लगा दिए।
v

अब कांग्रेस ने अपनी महिला विधायकों शिमला देवी व गीता बरबड़ को आगे कर देवनानी को घेरने की कोशिश शुरू की। इस पर भाजपा ने इस मामले में अपनी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आगे किया है।
 

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सदन में लगाए गए अतिरिक्त कैमरे के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा है कि सदन और सार्वजनिक स्थानों पर तो और अधिक कैमरे लगाए जाने चाहिए। इससे तो महिलाएं सुरक्षित महसूस करती है। विधानसभा अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ नेताओं पर गलत आरोप लगाना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि महिला विधायको को कांग्रेस ने आगे कर दिया, क्या हम लोग महिलाएं नहीं है ?