विधानसभा उप चुनावों में भाजपा 3 सीटो पर तीसरे नम्बर पर, बंगाल, पंजाब व केरल में भाजपा पिछड़ी, तीसरे नम्बर पर
Jun 23, 2025, 12:25 IST
RNE Network.
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी को सफलता मिलती दिख रही है वहीं भाजपा 3 सीटों पर पिछड़ती हुई तीसरे नम्बर पर पहुंच रही है। भाजपा गुजरात की एक सीट पर जरूर जीत की तरफ बढ़ रही है।
भाजपा पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर पिछड़ कर तीसरे नम्बर पर आई हुई है। यहां आप पहले व कांग्रेस दूसरे नम्बर पर है। बंगाल की कालीगंज सीट पर भी तृणमूल कांग्रेस पहले व कांग्रेस - वाम प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर है। इस सीट पर भाजपा पिछड़कर तीसरे नम्बर पर आ गई है और बहुत पीछे है। केरल की वायनाड संसदीय क्षेत्र की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस आगे है और माकपा दूसरे नम्बर पर है। यहां भी भाजपा पिछड़कर तीसरे नम्बर पर है।