बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी जुबानी जंग
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में अब गर्माहट आ गयी है। भाजपा व टीएमसी के मध्य जुबानी जंग बहुत तेज हो गई है। दोनों दलों के नेता अब एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में चुनाव प्रचार करते हुए ममता दीदी पर खूब आरोप जड़े और कहा कि इस बार दीदी को हम बंगाल की सरकार से बाहर करके रहेंगे। शाह ने कहा कि वे 15 दिन अब बंगाल में ही डेरा डाले रहेंगे और बंगाल की जनता को ममता के आतंक से मुक्त कराएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान का जवाब ममता बनर्जी ने कल मालदा की एक चुनावी रैली में दिया। रैली में ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने ' मोटा भाई ' कहकर शाह को चेतावनी देते हुए कहा कि वे बंगाल को टारगेट कर रहे है तो हम दिल्ली को टारगेट करेंगे। ममता ने दावा किया कि 2026 में दिल्ली में भाजपा सरकार का पतन होगा।

