Movie prime

11 नवम्बर को इस सीट पर उप चुनाव के लिए होगा मतदान, बराबरी की अब तक की रही लड़ाई में इस बार प्रतिष्ठा दाव पर

सरकार अपने विकास पर लगाना चाहेगी मुहर, विपक्ष लड़ेगा पर्ची सरकार के मुद्दे पर
कांग्रेस में अंतर्कलह समस्या तो भाजपा में भी भीतरी स्थिति सामान्य नहीं
 

मधु आचार्य ' आशावादी '
d

RNE Special.
 

राजस्थान की राजनीति का केंद्र अब बारां की अंता सीट बन गयी है। इस विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। विधानसभा चुनाव हुए तब इस सीट को भाजपा ने जीता था। 
 

उप चुनाव की वजह:
 

2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के कंवरलाल मीणा विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रमोद जैन भाया को पराजित किया था। 
कंवरलाल मीणा को एक मामले में तीन साल की सजा मिली और वे अयोग्य घोषित हो गए। मीणा की ओर से सजा कम कराने के लिए दया याचिका भी राज्यपाल के पास भेजी गई थी, मगर उनको राहत नहीं मिली। अब चुनाव आयोग ने यहां उप चुनाव की घोषणा कर दी है।

 

ये है चुनाव कार्यक्रम:
 

चुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। 21 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि रहेगी, 23 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अक्टूबर को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। 11 नवम्बर को इस सीट पर मतदान होगा। अंता विधानसभा में कुल 2 लाख 27 हजार 563 मतदाता वोट डालेंगे।
 

अंता  सीट की  राजनीति:
 

अंता सीट परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्त्व में आई। इस सीट पर अब तक चार बार चुनाव हुए है, उनमें से 2 - 2 चुनाव कांग्रेस - भाजपा ने जीते है। कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने 2008 व 2018 में सीट जीती। 2013 में भाजपा के प्रभुलाल सैनी व 2023 में भाजपा के ही कंवरलाल मीणा ने चुनाव जीता। 2023 में मीणा ने भाया को 5861 मतों से शिकस्त दी थी। यहां पीएम मोदी की चुनावी सभा भी पिछली बार हुई थी।
 

भाजपा में राजे का रुख महत्ती:
 

ये इलाका पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का है, इस कारण प्रत्याशी चयन व चुनाव परिणाम में उनकी मुख्य भूमिका रहेगी। राजे उप चुनाव की घोषणा होते ही सक्रिय हो गयी है। 
 

नरेश मीणा भी फैक्टर:
 

देवली उणियारा में निर्दलीय चुनाव लड़े नरेश मीणा का फैक्टर यहां भी चुनाव को प्रभावित करेगा। उन्होंने पहले से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और एक्स पर पोस्ट कर सीधे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से टिकट मांगा है। मीणा चुनावी परिणाम पर पूरा असर डालेंगे। 
 

भाया को कांग्रेस का टिकट:
 

कांग्रेस ने कल प्रमोद जैन भाया को अंता से उम्मीदवार घोषित कर दिया है, ये नरेश मीणा को बड़ा झटका है। भाया पिछला चुनाव 5861 वोट से ही हारे हुए है, वो भी तब जब मीणा वोट उनको नहीं मिला। वजह भाजपा उम्मीदवार का मीणा होना था। इस बार भी नरेश मीणा मैदान में है, उनको मिलने वाला वोट भाजपा को ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा। भाजपा उस क्षति की पूर्ति कैसे करती है, यह देखने वाली बात है।

FROM AROUND THE WEB