इंडिया गठबंधन की अब हर 2 माह में बैठक होगी, कल की बैठक में 5 प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से किये गये
RNE Network.
एक लंबे अरसे बाद देश के 25 विपक्षी दलों के ' इंडिया गठबन्धन ' की बैठक सोमवार को दिल्ली में हुई। द्रमुक व आम आदमी पार्टी को छोड़कर सभी छोटे बड़े विपक्षी दलों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक में सोनिया गांधी, ममता बनर्जी भी शामिल हुई।
इस बैठक में विपक्षी दलों ने गहन मंथन किया। देश की राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की गई। सरकार के निर्णयों के खिलाफ सामूहिक रूप से संघर्ष का निर्णय हुआ।
इस बैठक के 5 प्रमुख निर्णय:
1.. एसआईआर, मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनावों की निष्पक्षता पर उठे प्रश्नों के सम्बंध में सीजेआई को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।
2.. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की जायेगी।
3.. गम्भीर आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों व जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार से तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जाएगी।
4.. गठबंधन के सभी दल प्रत्येक 2 माह में बैठक करेंगे। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।
5.. मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और प्रतिदिन सुबह नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में समन्वय बैठक होगी।

