इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषी के बेटे को 2027 पंजाब चुनाव का टिकट
Aug 12, 2026, 10:48 IST
RNE Network.
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश रचने वाले का बेटा चुनाव लड़ेगा। जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल यानी वारिस पंजाब दे ने उसे 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ने इसके साथ ही पंजाब चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश के दोषी केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को फतेहगढ़ साहिब जिले की बस्सी पठाणा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वारिस पंजाब दे के कार्यकरी अध्यक्ष और अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी मौजूद थे।

