Movie prime

Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार

 
Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार
RNE Jaipur. केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में जहां गहलोत, पायलट, डोटासरा सहित पूरी कांग्रेस एक साथ सड़क पर दिखी। https://youtube.com/shorts/-UTNA4uW1GQ?si=rZh9bFv4pMzCmZRN इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा भी, कौन नेता आया, नहीं आया। इधर-उधर की बातें छोड़ो। हम सब एक हैं। एक साथ लड़ेंगे और चार साल बाद सरकार लेकर आएंगे। Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार प्रदर्शन के दौरान राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर केनन का उपयोग किया। पानी की तेज धार से कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को कंधों पर उठा लिया। डोटासरा ने कार्यकर्ताओं के कंधों पर से ही जमकर सरकार के खिलाफ नारे लगाये। Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार पानी का वार कर शहीद स्मारक पर रोका : दरअसल जयपुर में चल रहे धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता जब राजभवन घेरने निकले तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन छोड़ी। कार्यकर्ताओं को धरना स्थल शहीद स्मारक पर ही रोक दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरे, एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को कंधों पर उठा लिया। बैरिकेडिंग के पास जमकर नारेबाजी की। Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार ये बोले नेता : डोटासरा का तंज: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, पेपर लीक में मगरमच्छ पकड़ने की बात करने वालों से चूहिया नहीं पकड़ी जाती। किरोड़ी मीणा की जुबान प्रधानमंत्री ले गए या कौन ले गए। सरकार SI भर्ती पर क्या करना चाहती है, यह बताएं? गहलोत का हमला : अशोक गहलोत ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी को मणिपुर जाने की फुर्सत नहीं है। यह घटना मामूली नहीं है। राज्य भले ही छोटा हो या बड़ा हो, राज्य राज्य होता है। अगर केंद्र सुध नहीं लेगा तो बाकी राज्य सोचेंगे कि हमारे यहां भी ऐसी घटना हो गई तो भारत सरकार क्या व्यवहार करेगी? Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार कैसा धरना-प्रदर्शन : दरअसल बुधवार सुबह जयपुर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। यह धरना केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडाणी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला रावत, विधायक (नीमकाथाना) सुरेश मोदी, वैभव गहलोत आदि नेता धरनास्थल पर पहुंचे। Jaipur : कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा को कंधे पर उठाया, राजभवन घेरने जाते कार्यकर्ताओं पर पानी की मार