Movie prime

बिहार में सत्ता परिवर्तन तय, जेडीयू विधायक दल की बैठक दोपहर 2 बजे, 4 बजे एनडीए की बैठक

 

RNE Network.

बिहार को आज नया मुख्यमंत्री मिलने की पूरी और पक्की संभावना है। वहीं आज सीएम व जेडीयू सुप्रीमो नीतीश की बिहार से स्थायी विदाई भी निश्चित है। वे अब राज्यसभा सदस्य है, इस कारण दिल्ली में रहेंगे।
 

आज बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री भी बनेगा, ये भाजपा का अटल बिहारी वाजपेयी के समय से एक बड़ा सपना था। जो अब जाकर साकार हो रहा है। आज दिन भर बिहार में विधायकों की बैठकों का सिलसिला चलेगा। यह माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी की सीएम व नीतीश के बेटे निशांत की डिप्टी सीएम के रूप में ताजपोशी तय हो जाएगी। बिहार में भाजपा के नेतृत्त्व में नई सरकार के गठन की रूपरेखा सामने आ गयी है।
 

मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोपहर 2 बजे जेडीयू विधायक दल की बैठक सीएम आवास में बुलाई है। इस बैठक में नीतीश के बेटे निशांत को विधायक दल का नेता चुना जायेगा और वे नीतीश की विरासत डिप्टी सीएम के रूप में संभालेंगे।
 

भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। वे भाजपा विधायक दल के नेता यानी नये सीएम का नाम घोषित करेंगे। यह तय माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी अगले सीएम होंगे। कल दिन भर उनके आवास पर एनडीए नेताओं का आना जाना लगा रहा और खूब राजनीतिक हलचल रही।
 

दोपहर 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमे भाजपा विधायक दल के नेता को गठबन्धन का नेता चुना जाएगा। नीतीश की जगह आगे सरकार चलाने के लिए यही नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB