झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को अंतरिम राहत, भूमि घोटाले से जुड़े हुए मामले में मिली है राहत
Feb 26, 2026, 08:34 IST
RNE Network.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट को एक मामले में अंतरिम राहत मिली है। सोरेन के खिलाफ यह मामला भूमि घोटाले से जुड़ा हुआ है। कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने पर झारखंड सीएम को थोड़ा संतोष हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत देते हुए ईडी की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन ने ईडी के बार - बार समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने ईडी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

