Movie prime

जोशी बोले, चुनाव में पैसा बांटने से नहीं होता कल्याण, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी छोटे राज्यों के पक्ष में

 

RNE Network.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने संविधान के आदेश को पूरा करने के लिए सभी राज्यों में आर्थिक बराबरी और बराबर विकास पक्का करने की जरूरत पर जोर दिया है।
 

दिल्ली में उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनावों में पैसे बांटने से कल्याण नहीं होता। एक कार्यक्रम में जोशी ने सुझाव दिया कि भेदभाव खत्म करने के लिए छोटे राज्य बनाये जाने चाहिए। जिनमे हर राज्य में बराबर चुनाव क्षेत्र हों और आबादी भी लगभग बराबर हो। उनका कहना था कि चुनाव में पैसे बांटने से कल्याण नहीं होगा।

FROM AROUND THE WEB