कंगना के 'गटर जेनरेशन' बयान पर सियासी और फिल्मी घमासान
RNE Network.
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोत के गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। सीजेपी समर्थक युवाओं पर की गई टिप्पणी के बाद पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने उन पर आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया।
जवाब में कंगना ने सौरव को बेकार और बेरोजगार बताते हुए कहा कि तुम्हारी उम्र में मैं दो - दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी। विवाद बढ़ने पर कंगना ने वीडियो जारी कर सफाई दी कि उनका निशाना पूरी युवा पीढी नहीं थी।
इस बीच गायक विशाल ददलानी ने भी जेन- जी के समर्थन में कहा कि छात्रों की भाषा नहीं, उन पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस और हिंसा पर बात होनी चाहिए।
बयान दर बयान यूं चले....
कंगना :: यह गटर जेनरेशन है। बाद में कहा मेरा निशाना पूरी युवा पीढ़ी नहीं है।
सौरव दास ( कोकरोच जनता पार्टी ) : कंगना को उनकी अपनी पार्टी गम्भीरता से नहीं लेती।
कंगना का पलटवार : तुम्हारी उम्र में नेशनल अवार्ड जीत चुकी थी।
विशाल ददलानी : ये गालियां आपने कमाई है।
राखी सावंत : मैं छात्रों के साथ हूं। कंगना गटर माउथ है।

